Homeबड़ी खबरेसरकण्डा थाना क्षेत्र के ​श्री हरि ऑटोमोबाइल्स में खड़ी सेन्ट्रो कार में...

सरकण्डा थाना क्षेत्र के ​श्री हरि ऑटोमोबाइल्स में खड़ी सेन्ट्रो कार में अज्ञात तत्वों ने लगाई आग, टला बड़ा हादसा

विमर्श तिवारी

सरकण्डा थाना क्षेत्र के ​श्री हरि ऑटोमोबाइल्स में खड़ी सेन्ट्रो कार में अज्ञात तत्वों ने लगाई आग, टला बड़ा हादसा
बिलासपुर
राज किशोर ​नगर के श्री हरि ऑटोमोबाइल्स में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों ने गैरेज के बाहर खड़ी एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें देख पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना संचालक ज्ञान शर्मा और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुँची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से रुक गई।


​संचालक ज्ञान शर्मा ने जताई साजिश की आशंका
​गैरेज के संचालक ज्ञान शर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई, गैरेज परिसर और उसके आसपास कई अन्य गाड़ियाँ भी मरम्मत के लिए खड़ी थीं।
​ज्ञान शर्मा ने कहा की “यह किसी की सोची-समझी साजिश लग रही है। आग जिस तरह से लगाई गई, उसका मकसद सिर्फ एक गाड़ी जलाना नहीं बल्कि पूरे गैरेज को नुकसान पहुँचाना हो सकता था। अगर पड़ोसी समय पर न जागते और दमकल की गाड़ी नहीं पहुँचती, तो लाखो का नुकसान हो सकता था और आस-पास के घरों को भी खतरा हो सकता था।”
​पुलिस जांच जारी


​संचालक ज्ञान शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अब गैरेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular