Homeजिला*सी.एम. दुबे पीजी कॉलेज में *साइबर जागृति अभियान* के तहत विद्यार्थियों को...

*सी.एम. दुबे पीजी कॉलेज में *साइबर जागृति अभियान* के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक***वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों को किया संबोधित

*सी.एम. दुबे पीजी कॉलेज में *साइबर जागृति अभियान* के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक***

**साइबर जागृति अभियान माध्यम से जुड़ रहे हर आयु वर्ग के लोग **
बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत आज सी.एम. दुबे पीजी कॉलेज, बिलासपुर में विद्यार्थियों के लिए साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और मोबाइल का उपयोग हमारी दैनिक जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इसके साथ ही साइबर अपराधों का खतरा भी बढ़ा है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहना आवश्यक है।

एसएसपी सर ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधी द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए हथकंडे के बारे में बताया और OTP फ्रॉड, UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक, APK फाइल, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, साइबर ब्लैकमेलिंग एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, CVV या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक या APK फाइल को बिना जांचे डाउनलोड न करें।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी की राशि को रोकने की संभावना बढ़ जाती है।

एसएसपी सर ने कहा कि “साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।” विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया इसके लिए उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जागरूकता सेल्फी लेकर व्हाटसअप, फेसबुक, इंस्टग्राम में स्टेट्स लगाकर अपने समाज को जागरूक और सतर्क रखने की अपील की इस पर सैकड़ों विद्यार्थियों ने जागरूकता सेल्फी में भाग लिया और साइबर अपराधों को बारीकी से जाना ।

कार्यक्रम में जिलाधीश बिलासपुर डॉ. संजय अग्रवाल, उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे, महाविद्यालय के चेयरमैन संजय दुबे एवं अन्य प्राचार्य, प्राध्यापकगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

सतर्क रहे, जागरूक रहें
बिलासपुर पुलिस
—–\—-

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular