HomeUncategorized​बिलासपुर को मिली बड़ी सौगात: सिम्स और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक...

​बिलासपुर को मिली बड़ी सौगात: सिम्स और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक ब्लड बैंक और एआई लैब का केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया लोकार्पण बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बोर्ड मेंबर डॉ धर्मेंद्र दास,द्वारिकेश पांडेय की रही उपस्थिति, विमर्श तिवारी

​बिलासपुर को मिली बड़ी सौगात: सिम्स और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक ब्लड बैंक और एआई लैब का केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया लोकार्पण
बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बोर्ड मेंबर डॉ धर्मेंद्र दास,द्वारिकेश पांडेय की रही उपस्थिति


​बिलासपुर। न्यायधानी के स्वास्थ्य क्षेत्र में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कोनी स्थित कुमार साहब स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक ब्लड बैंक (रक्त केंद्र), माइक्रोबायोलॉजी लैब और एआई पावर्ड माइक्रोस्कोपी यूनिट का विधिवत लोकार्पण किया। लगभग 4.27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह सुविधाएं एनटीपीसी (NTPC) सीपत के सीएसआर मद से उपलब्ध कराई गई हैं।


​छत्तीसगढ़ का पहला सबसे आधुनिक ब्लड बैंक
​लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री तोखन साहू ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि यहाँ छत्तीसगढ़ का पहला इतना अत्याधुनिक ब्लड बैंक स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस ब्लड बैंक में ‘एफेरेसिस यूनिट’ जैसी उन्नत तकनीक है, जिससे एक ही डोनर से चार-पांच यूनिट प्लेटलेट्स निकालकर बाकी रक्त सुरक्षित रूप से वापस शरीर में डाला जा सकेगा। यह सुविधा विशेषकर डेंगू और कैंसर के मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।


​जांच रिपोर्ट के लिए नहीं करना होगा हफ्ते भर का इंतजार
बोर्ड मेंबर डॉ धर्मेंद्र दास ने

​ एआई पावर्ड माइक्रोस्कोपी यूनिट की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले जिन जटिल जांचों की रिपोर्ट आने में एक सप्ताह का समय लगता था, अब वे जांचें यहाँ की आधुनिक मशीनों से बेहद कम समय में सटीक तरीके से हो सकेंगी। उन्होंने अस्पताल में भविष्य में अन्य बड़ी सुविधाएं और संसाधन जल्द से जल्द उपलब्ध hone की बात कही
​एनटीपीसी का सराहनीय सहयोग
​कार्यक्रम में सिम्स (CIMS) के लिए भी लगभग 2.92 करोड़ की लागत से प्राप्त विभिन्न आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सीपत के प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्वपन कुमार मंडल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री जी ने सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए एनटीपीसी प्रबंधन को धन्यवाद दिया।
​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति


​समारोह के दौरान बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बोर्ड मेंबर डॉ धर्मेंद्र दास,द्वारिकेश पांडेय, सिम्स अधिष्टा डॉ मूर्ति, डॉ बीपी सिंग सहित अन्य गणमान्य नागरिक और अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टर व स्टाफ मौजूद रहे

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular