Homeप्रदेशसरदार पटेल की जयंती पर भाजपा का यूनिटी मार्च

सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा का यूनिटी मार्च

“सरदार@150 यूनिटी मार्च”: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू करेंगे राष्ट्रव्यापी जन अभियान का शुभारंभ

बिलासपुर।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरदार वल्लभभाई पटेल की 185वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “सरदार@150 यूनिटी मार्च” राष्ट्रव्यापी जन अभियान की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह अभियान सरदार पटेल के एकीकृत भारत के दृष्टिकोण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत मिशन से जोड़ने का प्रतीक है। यह जनभागीदारी पर आधारित एक सच्चा राष्ट्रीय आंदोलन है।

इस अंतर्गत बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में 11 से 13 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय यूनिटी पदयात्रा आयोजित होगी। लगभग 150 कार्यकर्ताओं का दल पूरे मार्ग में भाग लेगा।

यात्रा के दौरान स्वदेशी भारत – आत्मनिर्भर भारत संकल्प, स्वच्छता दीदियों का सम्मान, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, स्थानीय कलाकारों व युवाओं का सम्मान, श्रमदान व जनजागरण जैसी गतिविधियाँ होंगी।

पदयात्रा का शुभारंभ तिफरा (बिल्हा) से होकर रतनपुर, कोटा, तखतपुर, मस्तुरी और मुंगेली तक होगा तथा महाराणा प्रताप चौक, मुंगेली में समापन होगा।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा —

“सरदार पटेल की एकता और समर्पण भावना आज भी हमें प्रेरित करती है। यूनिटी मार्च उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है।”

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular