Homeप्रदेशरेल हादसे के घायलों से मिले नगर विधायक अमर अग्रवाल, चारों अस्पतालों...

रेल हादसे के घायलों से मिले नगर विधायक अमर अग्रवाल, चारों अस्पतालों में जाकर जाना हाल, बेहतर इलाज के निर्देश — बोले, “हर संभव मदद के लिए राज्य सरकार और प्रशासन तत्पर”

रेल हादसे के घायलों से मिले नगर विधायक अमर अग्रवाल

चारों अस्पतालों में जाकर जाना हाल, बेहतर इलाज के निर्देश — बोले, “हर संभव मदद के लिए राज्य सरकार और प्रशासन तत्पर”

बिलासपुर।
लालखदान क्षेत्र में मंगलवार को हुई दर्दनाक रेल दुर्घटना के बाद घायलों से नगर विधायक अमर अग्रवाल ने गुरुवार को मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अरपा मेडिसिटी, रेलवे अस्पताल, सिम्स और अपोलो अस्पताल पहुँचकर उपचाररत मरीजों की स्थिति की जानकारी ली तथा डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विधायक अग्रवाल ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि, “राज्य सरकार और प्रशासन घायलों की हर संभव मदद कर रहे हैं। लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है ताकि शीघ्र स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित हो सके।”

अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों ने भी प्रशासनिक व्यवस्था व चिकित्सा सहायता पर संतोष जताया।

17 लोग घायल, 6 गंभीर अवस्था में उपचाररत

जानकारी के अनुसार इस हादसे में कुल 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तुलाराम अग्रवाल, आराधना निषाद, नीरज निषाद सहित छह व्यक्ति विशेष चिकित्सा निगरानी में हैं। घटना में देवरीखुर्द के डेढ़ वर्षीय मासूम बालक की भी मृत्यु हुई, जिसकी खबर से पूरा शहर व्यथित है।

विधायक अमर अग्रवाल ने अस्पताल में उस मासूम की बुआ से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इलाज की समीक्षा और व्यवस्थाओं पर नजर

अपोलो अस्पताल में उन्होंने प्रबंधन प्रभारी अभय गुप्ता से मुलाकात कर घायलों के उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों, दवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। अग्रवाल ने कहा कि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएँ।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं तथा सभी घायलों को समुचित सहायता दी जा रही है।

श्रद्धांजलि और संवेदना

विधायक ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा —

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular