वार्ड 48 में स्वच्छता का संदेश : पार्षद डॉ तिलक राम साहू सुबह से शाम तक मैदान में

बिलासपुर।
स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद बिलासपुर शहर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता और जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 48 (विवेकानंद नगर, गुलाब नगर, क्रिस्टल विला, रॉयल टाउन, बालाजी होम्स, शहीद दीपक उपाध्याय चौक, पुलिस चौकी क्षेत्र व पैटू तालाब) के पार्षद दो तिलक राम साहू लगातार मुस्तैदी से वार्ड का निरीक्षण कर रहे हैं।

सुबह से शाम तक वार्ड के विभिन्न इलाकों में पार्षद स्वयं मौजूद रहते हैं और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियों की व्यवस्था, नालियों की सफाई और मोहल्लों की स्वच्छता का जायजा लेते हैं। स्थानीय नागरिकों से भी वे साफ-सफाई को लेकर सीधे संवाद कर उन्हें स्वच्छता का संदेश देते हैं।
पार्षद साहू का कहना है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए केवल निगम की व्यवस्था ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इसी कारण वे लोगों को कचरा गाड़ी में ही कचरा डालने और गंदगी न फैलाने की अपील करते हैं।

गौरतलब है कि डॉ तिलक राम साहू प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भी हैं और लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। स्वच्छता के साथ-साथ वे अपने वार्ड के नागरिकों की हर बुनियादी सुविधा—चाहे सड़क हो, पानी हो या मोहल्ले की सफाई—को लेकर व्यक्तिगत तौर पर सजग रहते हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्षद साहू की तत्परता और निरंतर फील्ड विजिट से वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति में काफी सुधार आया है।
🟦 जानिए वार्ड 48 की पहल
🚮 डोर-टू-डोर कचरा गाड़ियों का निरीक्षण पार्षद खुद मौके पर मौजूद रहकर कर रहे हैं।
💧 नालियों की नियमित सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
🏘️ विवेकानंद नगर, गुलाब नगर, क्रिस्टल विला, रॉयल टाउन, बालाजी होम्स, पैटू तालाब और शाहिद दीपक उपाध्याय चौक क्षेत्र में लगातार निगरानी।
📢 नागरिकों को स्वच्छता और जिम्मेदारी का संदेश देकर किया जा रहा जागरूक।
🤝 पार्षद डॉ तिलक राम साहू, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भी, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका।
🕗 सुबह से शाम तक वार्ड की गली–मोहल्लों में नियमित उपस्थिति।



