Homeप्रदेशमैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज, बिलासपुर द्वारा राज्य स्तरीय “स्नेह मिलन एवं...

मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज, बिलासपुर द्वारा राज्य स्तरीय “स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन रविवार 24 अगस्त को यश पैलेस, में ।


बिलासपुर।
मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज, बिलासपुर द्वारा राज्य स्तरीय “स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन रविवार 24 अगस्त को यश पैलेस, बिलासपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा।

इस अवसर पर समाज के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान योगदान को रेखांकित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक, बिलासपुर तथा श्रीमती पूजा विधानी, महापौर, नगर पालिक निगम, बिलासपुर उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन सोनी, अध्यक्ष मैढ़ क्षत्रिय सोनी समाज छत्तीसगढ़, श्रीमती सरोज सोनी (समाज सेविका, कोरबा) और श्रीमती आशा सोनी (समाज सेविका, रायपुर) मंचासीन होंगी।

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि मैढ़ सोनी समाज राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित अनेक प्रांतों में स्वर्ण आभूषणों के व्यवसाय के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समाज केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, सामाजिक उत्थान और जनसेवा के विविध कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज सुधार, सामाजिक एकजुटता, सदस्यों का सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए समाज की संस्कृति व परंपराओं को सहेजते हुए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को गति प्रदान करना है। सम्मेलन में समाज के रीति-रिवाजों व परंपराओं को आगे बढ़ाने और भविष्य की योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष सजन सोनी (रोडा), सचिव प्रकाश सोनी (बबेरवाल), कोषाध्यक्ष शुभम सोनी (सुनालिया) सहित संपूर्ण पदाधिकारी, कार्यकारिणी और परिवारजन समर्पण भाव से कार्यरत हैं।


spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular