HomeUncategorized…गलत नियत से अकेली महिला के घर घुसा शिक्षक, पति...

…गलत नियत से अकेली महिला के घर घुसा शिक्षक, पति ने घर में बाहर से ताला लगाकर बुलायी पुलिस…

लोकेशन….बलरामपुर
संवाददाता…. आनंद कुमार

जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक को महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. आरोप है कि शिक्षक महिला को घर में अकेला पाकर गलत नीयत से उसके घर में घुस गया था.

घटना के बाद पीड़ित महिला ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

महिला को अकेला देख घर में घुसा शिक्षक

जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान कन्या माध्यमिक शाला बरती कला में पदस्थ शिक्षक प्रदोष पटेल महिला के घर में घुस गया। आरोप है कि शिक्षक की नीयत ठीक नहीं थी और वह महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था.

पति ने बाहर से ताला लगाकर पुलिस को दी सूचना

बताया जा रहा है कि इसी दौरान महिला का पति घर पहुंच गया। घर के अंदर संदिग्ध स्थिति देखकर उसे शक हुआ। पति ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घर के बाहर से दरवाजे में ताला लगा दिया ताकि आरोपी भाग न सके। इसके बाद उसने तुरंत वाड्रफनगर पुलिस को सूचना दी.

पुलिस पहुंची तो घर के अंदर मिला आरोपी

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का ताला खुलवाया. पुलिस ने अंदर से आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक प्रदोष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की नीयत से घर में घुसा था.

मामले को गंभीरता से लेते हुए वाड्रफनगर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और धारा 64, 331(4), 351 (3) के तहत जेल भेज दिया है .पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular