HomeUncategorizedएस.एम.डी.सी लिंगियाडीह के छात्र, छात्राओं के,

एस.एम.डी.सी लिंगियाडीह के छात्र, छात्राओं के,

सायकिल पाकर खिले चेहरें

एस.एम.डी.सी लिंगियाडीह के छात्र, छात्राओं के,

सायकिल पाकर खिले चेहरें

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लिंगियाडीह में गुरुवार को छात्राओं को सायकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी एवं पार्षद श्री जय वाधवानी एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष श्री श्यामबाबू साहू,विधायक प्रतिनिधि श्री विवेक तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अंग्रेजी माध्यम की 20 तथा हिन्दी माध्यम की 14 छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती सायकिल योजना’ के तहत सायकिल प्रदान की गई। सायकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि बालिकाएं हमारे देश का भविष्य हैं। ये पढ़-लिखकर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करेंगी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश मिश्रा ने भी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व में गठित बाल कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी संपन्न हुआ। संचालन श्रीमती अरुंधति साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती मंजू सिंह ने किया।

इस अवसर पर एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष श्री श्यामबाबू साहू, श्री विवेक तिवारी सहित गणमान्य नागरिक, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित यह गरिमामय कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के बीच संपन्न हुआ।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular