Homeजिलाउपवास में ध्वजा थामे विधायक सुशांत की पदयात्रा बनी चर्चा का विषयआदिवासी...

उपवास में ध्वजा थामे विधायक सुशांत की पदयात्रा बनी चर्चा का विषयआदिवासी अंचल में बिताई रात, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा कोरबी गांव


उपवास में ध्वजा थामे विधायक सुशांत की पदयात्रा बनी चर्चा का विषय
आदिवासी अंचल में बिताई रात, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा कोरबी गांव

बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा पहले ही दिन से क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उमस भरी दोपहरी में हाथों में भगवा ध्वज लिए सतत पैदल चल रहे विधायक को देख लोग कौतूहल और भक्ति भाव से भर उठते हैं।

इस यात्रा का नेतृत्व रथ पर विराजित मां महामाया का दरबार कर रहा है, जिसके पीछे हाथों में ध्वज थामे सैकड़ों श्रद्धालु पैदल चल रहे हैं। यात्रा जिन गांवों और मोहल्लों से गुजरती है, वहां ग्रामीण स्वागत सत्कार के लिए पंक्तिबद्ध खड़े दिखाई देते हैं। महिलाएं, पुरुष और भजन मंडलियां इस यात्रा को भक्ति के रंग से सराबोर कर रहे हैं।

विधायक सुशांत शुक्ला पूरे यात्रा काल में उपवास पर हैं और केवल नींबू पानी का ही सेवन कर रहे हैं। यात्रा के दौरान वे गांवों के माताचौरा और देवालयों में मत्था टेककर आशीर्वाद लेते हुए आगे बढ़ते हैं।

सोमवार की रात यात्रा दल ने आदिवासी अंचल के ग्राम कोरबी में डेरा डाला। देवी मंदिर परिसर में आयोजित छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देर रात तक वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। स्थानीय बनवासी समुदाय भी इस आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति रस में डूब गया। सामूहिक प्रसाद ग्रहण कर यात्रा दल व ग्रामीणों ने विश्राम किया।

विधायक ने स्पष्ट किया कि यह यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक है, जिसका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की समृद्धि और सुदूर अंचलों में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार है। यह यात्रा कुल 171 किलोमीटर लंबी होगी और आदिवासी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों से होकर गुज़रेगी।


:

RELATED ARTICLES

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular