एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया
दिनांक 05.06.2026 को एसईसीएल मुख्यालय ऑडिटोरियम में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र, तथा विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में पर्यावरण ध्वज फहराया।

कार्यक्रम के पहले चरण में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन के नेतृत्व में सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपन किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में एसईसीएल के प्रयासों एवं उपलब्धियों को संकलित करती “पर्यावरण दर्पण” पत्रिका का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कहा कि साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल सौर ऊर्जा, स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकियों तथा कोल गैसीफिकेशन जैसी पहलों के माध्यम से स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।





