
बिलासपुर, 24 अगस्त 2026। कुशवाहा कल्याण विकास समिति बिलासपुर के सचिव श्री नवल वर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने बेलतरा विधायक माननीय श्री सुशांत शुक्ला जी के निवास पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर समाज की बहुप्रतीक्षित मांग ‘कुशवाहा संस्कृति मंच’ के निर्माण के लिए विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी द्वारा ₹15 लाख की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर समिति के पदाधिकारियों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही संस्कृति मंच के भूमि पूजन के लिए 30 अगस्त की तिथि की अनुमति भी प्रदान की गई।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्कृति मंच समाज की एक लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता थी। यह मंच आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। विधायक जी द्वारा इस मांग को स्वीकार कर आर्थिक स्वीकृति प्रदान करना समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर को और भी यादगार बनाते हुए माननीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी सहित समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों, महिला पदाधिकारियों एवं युवा साथियों ने श्री नवल वर्मा जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर समाज के संरक्षक श्री राम कुमार कश्यप, श्री मोहन कश्यप, श्री आर.के. कश्यप, समिति प्रभारी श्री रमेश कश्यप, अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश कश्यप, उपाध्यक्ष श्री शिवदयाल कश्यप, सचिव श्री नवल वर्मा, श्री कृष्ण कुमार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती पार्वती (चुन्नी) मौर्य, श्रीमती आशा मौर्य सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कुशवाहा कल्याण विकास समिति बिलासपुर ने विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृति मंच के लिए मिली यह स्वीकृति समाज की एकजुटता, निरंतर प्रयास और जनप्रतिनिधि के सकारात्मक सहयोग का परिणाम है।
समिति की ओर से माननीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी को संस्कृति मंच के लिए ₹15 लाख की स्वीकृति प्रदान करने हेतु हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
