स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वशासी समिति की अहम बैठक, डॉ. धर्मेंद्र दास ने ₹1500 करोड़ के नए सिम्स प्रोजेक्ट को बताया ऐतिहासिक सौगात
बिलासपुर:
कुमार स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (कोनी) एवं छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में स्वशासी समिति की साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
बैठक में दोनों प्रमुख चिकित्सा संस्थानों की वर्तमान व्यवस्थाओं, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों व चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, प्रभावी और पारदर्शी बनाना है, ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक उच्चस्तरीय गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य लाभ पहुंच सके। उन्होंने लंबित कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार लाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर स्वशासी समिति के सदस्य डॉ. धर्मेंद्र दास ने स्वास्थ्य मंत्री के विजन की सराहना करते हुए कहा कि श्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना में क्रांतिकारी बदलाव आ रहा है। डॉ. दास ने बताया कि बिलासपुर को स्वास्थ्य क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी सौगात मिली है—लगभग 1500 करोड़ रुपये की लागत से 45 एकड़ में कोनी में बन रहे नए सिम्स (CIMS) सुपर स्पेशलिटी परिसर का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। उन्होंने इसे पूरे संभाग के लिए एक मील का पत्थर बताते हुए मंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया।
बैठक में विशिष्ट जनप्रतिनिधियों सहित संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री विधायक बिलासपुर सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा डॉ. विनोद तिवारीडॉ. रामनेश मूर्ति
डॉ. लखन सिंहडॉ. बी.पी. सिंह
समिति ने निर्णय लिया कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और सिम्स दोनों में आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

