Homeजिला​सरस्वती शिशु मंदिर राजकिशोर नगर में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन 23को...

​सरस्वती शिशु मंदिर राजकिशोर नगर में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन 23को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा जोर

​सरस्वती शिशु मंदिर राजकिशोर नगर में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन 23को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा जोर

​बिलासपु सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकिशोर नगर, बिलासपुर (छ.ग.) में , शुक्रवार को वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक समारोह का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य श्री भूपेन्द्र गौरहा जी ने दी।
​प्राचार्य श्री भूपेन्द्र गौरहा जी ने बताया कि विद्यालय परिसर में यह रंगारंग कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य छात्रों के केवल शैक्षणिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इस तरह के सांस्कृतिक समारोहों के माध्यम से उनके कलात्मक विकास को भी नई दिशा प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।
​कार्यक्रम के अतिथियों के संबंध में जानकारी साझा करते हुए प्राचार्य जी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप जूदेव जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर बेलतरा क्षेत्र के विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी और जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह जी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस भव्य समारोह की अध्यक्षता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री रजनीश पाण्डेय जी करेंगे।
​प्राचार्य श्री भूपेन्द्र गौरहा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पं. शिवशंकर दुबे, कोषाध्यक्ष श्री नेतराम सैनिक और व्यवस्थापक डॉ. भुवन सिंह राज ने संयुक्त रूप से सभी अभिभावकों, शिक्षा प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें।

RELATED ARTICLES

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular