HomeUncategorized​राजकिशोर नगर में गूंजेगा जय श्रीराम: सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में 12वें...

​राजकिशोर नगर में गूंजेगा जय श्रीराम: सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में 12वें वर्ष होगा भव्य रावण दहन​असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मुख्य आतिथ्य जलेगा दशानन का पुतला ,अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. धर्मेंद्र दास (सदस्य, आयुष विश्वविद्यालय रायपुर) एवं विशिष्ट अतिथि बाबा देवांगन (फिल्म प्रोड्यूसर एवं सामाजिक कार्यकर्ता) करेंगे शिरकत । कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 51 के स्थानीय पार्षद श्री प्रीतेश सोनी ,​श्रीराम दशहरा उत्सव समिति का 12वां वर्ष: राजकिशोर नगर में उमड़ेगा जनसैलाब, तैयारियां पूरी


​राजकिशोर नगर में गूंजेगा जय श्रीराम: सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में 12वें वर्ष होगा भव्य रावण दहन

​श्रीराम दशहरा उत्सव समिति का 12वां वर्ष: राजकिशोर नगर में उमड़ेगा जनसैलाब, तैयारियां पूरी
​
​बिलासपुर।
बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व विजयादशमी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकिशोर नगर में पूरी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। श्रीराम दशहरा उत्सव समिति, राजकिशोर नगर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में रावण दहन कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया जा रहा है। समिति का यह 12वां सफल वर्ष है

। 

​दशहरा उत्सव का यह भव्य कार्यक्रम 20 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार को सायंकाल 6:बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक माननीय सुशांत शुक्ला उपस्थित रहेंगे। 
​वहीं, अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. धर्मेंद्र दास (सदस्य, आयुष विश्वविद्यालय रायपुर) एवं विशिष्ट अतिथि बाबा देवांगन (फिल्म प्रोड्यूसर एवं सामाजिक कार्यकर्ता) शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 51 के स्थानीय पार्षद श्री प्रीतेश सोनी करेंगे। 
​उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, तैयारियां जोरों पर:
​अंधकार पर प्रकाश की विजय के इस महापर्व पर सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी व श्रद्धालु रावण दहन देखने पहुंचेंगे।


​इस भव्य आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए श्रीराम दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रणय सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष विवेक तिवारी, सोमदत्त पटेल, धीरेंद्र सिंह, रिंकू भाटिया सहित समिति के सभी सदस्य दिन-रात पूरी निष्ठा व ताकत से तैयारियों में जुटे हुए हैं। 
​समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, श्रद्धालुओं व गणमान्य जनों से सपरिवार उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम के विजयोत्सव के साक्षी बनने की विनम्र अपील की है।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular