HomePrades​कुशवाहा महासभा में नई ऊर्जा का संचार: रमेश कश्यप बने प्रदेश उपाध्यक्ष,...

​कुशवाहा महासभा में नई ऊर्जा का संचार: रमेश कश्यप बने प्रदेश उपाध्यक्ष, नवल वर्मा को मिली जिला की कमान​• अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने किया संगठन का विस्तार, बिलासपुर में हुई घोषणा


​कुशवाहा महासभा में नई ऊर्जा का संचार: रमेश कश्यप बने प्रदेश उपाध्यक्ष, नवल वर्मा को मिली जिला की कमान


​• अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने किया संगठन का विस्तार, बिलासपुर में हुई घोषणा

  • वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
    ​बिलासपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। बिलासपुर के लिंगियाडीह स्थित कुशवाहा कल्याण विकास समिति में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान इन नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
    ​राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा राकेश महतो के कुशल नेतृत्व में हुए इस विस्तार में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हरिशंकर कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष श्री जगन्नाथ कुशवाहा की अनुशंसा पर बिलासपुर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री रमेश कश्यप को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, युवा नेतृत्वकर्ता श्री नवल वर्मा को जिला अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • ​इन नियुक्तियों से संगठन में नई ऊर्जा के संचार की उम्मीद जताई जा रही है। यह कदम समाजहित, संगठन विस्तार, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक विकास कार्यों को गति देने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    ​ये रहे मौजूद:

  • इस गरिमामय आयोजन में समाज के वरिष्ठ नेतृत्व और गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हरिशंकर कुशवाहा जी, कुशवाहा कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश कश्यप जी, नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमेश कश्यप जी और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री नवल वर्मा जी मौजूद थे।
    ​इनके साथ ही कार्यक्रम में सर्वश्री अजय कश्यप, चंद्रिका प्रसाद कश्यप, राम बहादुर कश्यप, राम कुमार कश्यप, राकेश मौर्या, कमल कश्यप, कन्हैया कुशवाहा, सरवन कश्यप, बालकुमार कुशवाहा, आकाश मौर्य, कृष्ण कुमार कश्यप, गणेश कश्यप, अकलेश कश्यप, रंजन कश्यप एवं शंकर कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

​”संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना लक्ष्य” – नवल वर्मा
​नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री नवल वर्मा ने कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूँ। मेरा मुख्य लक्ष्य संगठन को जिले के हर गांव और कस्बे तक पहुँचाकर उसे जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना होगा। हम युवाओं को साथ लेकर समाज में शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। सभी वरिष्ठजनों और युवाओं के सहयोग से हम कुशवाहा समाज को एक नई दिशा देंगे।”


​”समाज के हर वर्ग के विकास के लिए होंगे समर्पित” – रमेश कश्यप
​प्रदेश उपाध्यक्ष बने श्री रमेश कश्यप ने कहा, “यह पद मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे मैं पूरी निष्ठा व गंभीरता से निभाऊंगा। मेरी प्राथमिकता प्रदेश भर में समाज के लोगों को एकजुट करना और उनके हको की लड़ाई लड़ना होगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर कमजोर तबके तक विकास की किरण पहुँचे। संगठन के विस्तार के साथ-साथ हम सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जनसम्पर्क अभियान चलाएंगे

RELATED ARTICLES

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular