HomeUncategorizedडॉ. धर्मेंद्र दास बने आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के प्रबंधन बोर्ड के सदस्य:...

डॉ. धर्मेंद्र दास बने आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के प्रबंधन बोर्ड के सदस्य: शासन से मिला बड़ा दायित्व, समर्थकों में हर्ष

डॉ. धर्मेंद्र दास बने आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के प्रबंधन बोर्ड के सदस्य शासन से मिला बड़ा दायित्व, समर्थकों में हर्ष
​बिलासपुर। सामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह-संयोजक एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्वशासी समिति के सदस्य डॉ. धर्मेंद्र दास को छत्तीसगढ़ शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी है।


​चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, रायपुर के प्रबंधन बोर्ड (Board of Management) के गठन हेतु डॉ. धर्मेंद्र दास (पाटलिपुत्र नगर, सरकंडा, लिंगियाडीह, बिलासपुर) को बतौर सदस्य नामांकित किया गया है। 
​विश्वविद्यालय अधिनियम 21/2008 की धारा 19(2)(ण) के तहत राज्यपाल के नाम से अवर सचिव द्वारा यह आदेश 22 सितंबर 2026 को जारी किया गया। बोर्ड में बिलासपुर से प्रथम हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रजनीश पांडे तथा रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. शर्मा को भी शामिल किया गया है। 
​’


​डॉ. धर्मेंद्र दास के उनके द्वारा समाज, संस्कृति और चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए निरंतर कार्यों को लेकर हाल ही में चर्चाएं जोरों पर थीं। वे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्वशासी समिति में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जनहित और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी लगातार सक्रियता और मीडिया में उनके योगदान की चर्चाओं का शासन स्तर पर सीधा संज्ञान दिखा।
शासन द्वारा आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में उनके मनोनयन का आदेश जारी होना एक बड़ा असर माना जा रहा है। इस घोषणा से उनके समर्थकों, पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के सदस्यों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। शहरवासियों और शुभचिंतकों ने इसे डॉ. दास की जनसेवा और निष्ठा का सम्मान बताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular