Homeबड़ी खबरेलोकेशधर दीवान बने दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल...

लोकेशधर दीवान बने दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल सदस्य, समर्थकों में हर्ष की लहर​,वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार, दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का लिया संकल्प

लोकेशधर दीवान बने दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल सदस्य, समर्थकों में हर्ष की लहर
​वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार, दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का लिया संकल्प

बिलासपुर/दुर्ग:
भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान नेता एवं सामाजिक कार्यों में सतत सक्रिय लोकेशधर दीवान को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा (दुर्ग) के प्रबंध मंडल का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन की घोषणा होते ही बिलासपुर सहित बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह व हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया तथा इसे एक कर्मठ एवं जमीनी कार्यकर्ता का सच्चा सम्मान बताया।
​दीर्घ संगठनात्मक अनुभव और वैचारिक निष्ठा
श्रीमती सीता दीवान एवं श्री हिमांचल धर दीवान के सुपुत्र लोकेशधर दीवान विधि स्नातक (B.A., LL.B.) हैं और वकालत के साथ-साथ कृषि कार्य से भी जुड़े हुए हैं। वे ग्राम देवरी (मस्तूरी) के मूल निवासी हैं और वर्तमान में नया सरकंडा, बिलासपुर में निवासरत हैं। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े दीवान संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं और वर्तमान में आरएसएस के बिलासपुर मुख्य मार्ग जिला प्रमुख का दायित्व संभाल रहे हैं।

Oplus_131072

इसके पूर्व वे धर्म जागरण की युवा विंग ‘धर्म सेना’ में जिला सहसंयोजक (2005) व जिला संयोजक (2007) भी रहे हैं।
​राजनीतिक क्षेत्र में वर्ष 1990 से भाजपा से जुड़े लोकेशधर दीवान ने बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे वर्ष 2002 में सीपत विधानसभा के कमल वाहिनी बूथ संयोजक, 2005 से 2009 तक भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य, 2010 से 2016 तक सीपत मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष तथा 2016 से 2019 तक भाजयुमो के जिला महामंत्री रहे हैं। वर्ष 2021 से वे भाजपा सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के दायित्व पर हैं तथा बेलतरा शहर मंडल में कार्यसमिति सदस्य के रूप में सक्रिय हैं। इसके अलावा वे वर्ष 2005-06 में कृषि उपज मंडी जयरामनगर से निर्वाचित कृषक सदस्य (मंडी डायरेक्टर) भी रह चुके हैं, जिससे उन्हें कृषकों व पशुपालकों की समस्याओं का गहरा जमीनी अनुभव है।

Oplus_131072


​शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
अपनी इस नियुक्ति पर लोकेशधर दीवान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, कृषि व पशुपालन मंत्री सहित भाजपा व संघ परिवार के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन और संगठन ने जो महत्वपूर्ण भरोसा उन पर जताया है, वे उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। दीवान ने कहा कि कामधेनु विश्वविद्यालय प्रदेश में पशुधन विकास, दुग्ध उत्पादन और पशु चिकित्सा अनुसंधान का शीर्ष संस्थान है; इस प्रबंध मंडल के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ठोस और प्रभावी कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Oplus_131072
spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular