Homeबड़ी खबरेसावन उत्सव में तिरंगा लहराकर महिलाओं ने किया रैंप वॉक: डॉ. श्रुति...

सावन उत्सव में तिरंगा लहराकर महिलाओं ने किया रैंप वॉक: डॉ. श्रुति थवाईत व प्रणीता पटेल ने जीते खिताब; रश्मि वर्मा,बरखा दीवान,यास्मीन व ममता द्वय ने बढ़ाई रौनक

सावन उत्सव में तिरंगा लहराकर महिलाओं ने किया रैंप वॉक: डॉ. श्रुति थवाईत व प्रणीता पटेल ने जीते खिताब; रश्मि, बरखा, यासमीन व ममता द्वय ने बढ़ाई रौनक


​बिलासपुर। ‘स्वर्णिमा एरा’ द्वारा आयोजित सावन उत्सव के पहले दिन महिलाओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के बीच जमकर खुशियां मनाईं। ग्रीन थीम ड्रेस में सजी महिलाओं ने देशभक्ति गीतों पर शानदार डांस प्रस्तुत किया, कविताएं सुनाईं और हाथों में तिरंगा लहराकर रैंप वॉक करते हुए सभी का दिल जीत लिया।
​दीप प्रज्वलन व रक्षा सूत्र से शुरुआत


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. नर्मदा सिंह, जज के रूप में उपस्थित डॉ. प्रकृति वर्मा व डॉ. प्रकृति यदु एवं ‘एडप्रयास’ की डायरेक्टर ममता पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन कर की। उत्सव में शामिल होने आईं महिलाओं का स्वागत कुमकुम और रक्षा सूत्र बांधकर किया गया, जो कि एडप्रयास की ‘मौली रक्षा सूत्र’ मुहिम का हिस्सा रहा। मंच संचालन ईशान क्षत्रि ने किया।


​प्रतियोगिता और पुरस्कार
सावन उत्सव के पहले दिन ‘लाफिंग क्वीन’ की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गायन और नृत्य स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया:
​गायन प्रतियोगिता: अतिथियों ने सुरों का जादू बिखेरने वाली डॉ. श्रुति थवाईत को प्रथम पुरस्कार तथा प्रीति शुभांगी गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया।
​डांस प्रतियोगिता: रवीना दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डॉ. श्रुति थवाईत और प्रणीता (परिणीता) पटेल को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया।
​रैंप वॉक में दिखा खास अंदाज
रैंप वॉक में महिलाओं ने अलग-अलग थीम में उतरकर अपने जलवे

बिखेरे। इस दौरान रश्मि वर्मा, बरखा दीवान, यासमीन खान, ममता विश्वकर्मा एवं ममता शर्मा ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति, गरिमामयी उपस्थिति और तिरंगा थीम के साथ कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। इनके साथ ही रवीना दुबे, सपना चंदानी, सोनम ध्रुव, अल्का सिंह, सुमन द्विवेदी, ज्योत्सना मिश्रा, सोनल मिश्रा, योगिता मौर्य, प्रीति मौर्य, एकता प्रधान और शुभांगी प्रीति गुप्ता ने भी रैंप वॉक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular