11 किलोमीटर मैराथॉन दौड़,राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रेड रिबन क्लब के माध्यम से एड्स नियंत्रण व रोकथाम के लिए
बिलासपुर
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण समिति के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सघन प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति व राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रेड रिबन क्लब के माध्यम से एड्स नियंत्रण व रोकथाम के लिए विभिन्न जनजागरुक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, युवाओं को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करने व संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय में संभाग स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, दौड़ का शुभारम्भ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे ने हरी झंडी दिखाकर किया, उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य एच आई वी संक्रमण से बचाव पर युवाओं से संवाद व जागरूकता लाना है।

विश्व विद्यालय के कुल सचिव श्री तारनीश गौतम ने भी आयोजन के उद्देश्यों के बारे में बताया।

11 किलोमीटर मैराथॉन दौड़ में प्राथम पांच महिला व पुरुष वर्ग के धावकों को पुरस्कृत किया गया, ये सभी धावक राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ में भाग लेंगे और एड्स जागरूकता के लिए कार्य करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति की सहायक संचालक आईईसी द्वारा युवाओं को 1097 टॉल फ्री नंबर पर एच आई वी की जानकारी व ब्रेक फ्री इंडिया वेबसाइट के बारे में जानकारी दी जिसमें वे रिस्क असेस्मेंट कर अपनी स्थिति की जानकारी व उपचार के संबंध में परामर्श ले सकते हैं । इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के खेल अधिकारी, विश्व विद्यालय के प्रोफेसर, रेड रिबन नोडल अधिकारी व बड़ी संख्या में खिलाड़ी व छात्र छात्राएं मौजूद थे





