बूथ क्रमांक 222 कुटीपारा में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने सुनी ‘मन की बात’: दुष्प्रचार का मुकाबला करने और जन-जन तक योजनाएँ पहुँचाने का लिया संकल्प
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ (बिलासपुर जिला ग्रामीण) द्वारा बेलतरा विधानसभा के पूर्वी मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 222, कुटीपारा (वार्ड नंबर 48) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बूथ अध्यक्ष रामनारायण धुरी एवं बूथ समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाएँ: पल्लवधर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के बिलासपुर संभाग प्रभारी पल्लवधर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा—
”समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े वंचित और पिछड़े वर्ग के लोगों तक शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचे, कार्यकर्ताओं को इस दिशा में विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।”

पार्टी की रीति-नीति और नियत के साथ करें कार्य: विवेक तिवारी
विशिष्ट अतिथि विवेक तिवारी (बिलासपुर जिला ग्रामीण) ने अपने संबोधन में भाजपा के सांगठनिक विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को एक नया संकल्प लेते हुए पार्टी की रीति, नीति और नियत के अनुसार निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
जनहितकारी कार्यों की सराहना
जिला संयोजक थानूराम साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा क्षेत्र व प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की।
सनातन संस्कृति और पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार का एकजुट होकर दें जवाब

कार्यक्रम के प्रभारी एवं जिला सह संयोजक ईश्वर प्रसाद यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। विरोधियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा—
”वर्तमान में राजनीतिक विरोधियों द्वारा हमारे शिक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी तथा सनातन संस्कृति के विरुद्ध अनर्गल प्रोपेगैंडा फैलाया जा रहा है। ऐसे समय में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता जनार्दन के बीच जाना होगा और उन्हें पार्टी की वास्तविक नीतियों व विचारों से अवगत कराना होगा।”
कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
आयोजन में सह संयोजक विवेक पाण्डेय, सुरेश पटेल, शिवनारायण कैवर्थ, सोमदत्त पटेल,दीपक भोसले , सहित मुद्रीका प्रसाद दुबे, कार्तिक पटेल, चंद्रकांत शेंदे, डिंकू शर्मा, लोचन धुरी, दुर्गा प्रसाद दुबे, भावन धनवर, अन्नू चौबे, गुड्डी धनवर, राजकुमारी धुरी, दुकालू धनकर, रामगोपाल, शिवभोला कश्यप, जानकी धुरी, गोपाल धुरी, सुनील धुरी, शिव भोई, मनोहर चंद्रा, देवीलाल दुबे, हंशराज एवं आयुष ध्रुव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के सफल समापन पर जिला सह मीडिया प्रभारी कार्तिक राम पटेल ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। अंत में ‘वंदे मातरम’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





