Homeबड़ी खबरेडीएवी पब्लिक स्कूल वसंत विहार में कारगिल विजय दिवस और वन महोत्सव...

डीएवी पब्लिक स्कूल वसंत विहार में कारगिल विजय दिवस और वन महोत्सव का भव्य आयोजन​‘एक सैनिक, एक पौधा’ की तर्ज पर 350 पौधे रोपे, 700 से अधिक अभिभावकों ने लिया हिस्सा

डीएवी पब्लिक स्कूल वसंत विहार में कारगिल विजय दिवस और वन महोत्सव का भव्य आयोजन
​‘एक सैनिक, एक पौधा’ की तर्ज पर 350 पौधे रोपे, 700 से अधिक अभिभावकों ने लिया हिस्सा


​बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल (SECL वसंत विहार, बिलासपुर) में शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस एवं वन महोत्सव का संयुक्त आयोजन अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल परिसर में देशभक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला।


​कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के पारंपरिक आर्य समाज एवं स्कूल बैंड द्वारा स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत, अमर शहीदों को पुष्पांजलि, पौधारोपण तथा राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
​कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं अतिथियों के सम्मान में ‘एक सैनिक, एक पौधा’ (One Soldier, One Plant) अभियान के तहत विद्यालय परिसर में 350 पौधे रोपे गए। आयोजन में 700 से अधिक विद्यार्थियों के अभिभावकों ने अपनी उत्साहजनक उपस्थिति दर्ज कराई।


इस अवसर पर ​स्कूल के प्राचार्य के. पारथिपन ,ने कहा की
​”देश की रक्षा में हमारे वीर जवानों का त्याग सर्वोपरि है। इसी प्रेरणा से हमने ‘वन सोल्जर, वन प्लांट’ (One Soldier, One Plant) की पहल की है, जिसके तहत आज 350 पौधे लगाए गए हैं। कार्यक्रम में 700 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर देशभक्ति की भावना जगाना और उन्हें देश तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना है।”

​अनुशासन से ही होता है देश का विकास: नायब सूबेदार मणिशंकर साहू
​कार्यक्रम में आमंत्रित पूर्व सैनिक नायब सूबेदार मणिशंकर साहू ने डीएवी स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “वर्दी पहनना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का जुनून है। युवाओं और विद्यार्थियों को सेना से अनुशासन सीखना चाहिए, क्योंकि अनुशासन से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है।”

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular