Homeबड़ी खबरेभीषण गर्मी में राहत की बूँदें - स्काउट-गाइड्स का जल सेवा अभियान...

भीषण गर्मी में राहत की बूँदें – स्काउट-गाइड्स का जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत

भीषण गर्मी में राहत की बूँदें – स्काउट-गाइड्स का जल सेवा अभियान बना यात्रियों के लिए राहत

भीषण गर्मी के इस मौसम में जहाँ तापमान यात्रियों की परीक्षा ले रहा है, वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन में स्काउट-गाइड्स द्वारा चलाया जा रहा जल सेवा अभियान यात्रियों के लिए किसी संजीवनी से कम साबित नहीं हो रहा है।

आज छिंदवाड़ा ओपन ग्रुप ने अपने जल सेवा अभियान के लगातार तीसरे दिन भी पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य जारी रखा। स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं यूनिट लीडर्स ने टीम भावना और अनुशासन के साथ यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया। “सेवा ही धर्म है” की भावना को आत्मसात करते हुए सभी स्वयंसेवकों ने यात्रियों के चेहरों पर राहत और मुस्कान लाने का कार्य किया।

इसी क्रम में नर्मदा ओपन स्काउट एवं मदर टेरेसा ग्रुप, नैनपुर द्वारा नैनपुर रेलवे स्टेशन परिसर एवं गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को शीतल पेयजल वितरित किया गया। पानी की एक-एक बूंद ने यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान की और इस सेवा कार्य ने मानवीय संवेदना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड्स द्वारा किया जा रहा यह कार्य न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि रेलवे की सामाजिक जिम्मेदारी को भी मजबूती प्रदान करता है।

यात्रियों ने भी इस सेवा की खुले दिल से प्रशंसा की और कहा कि स्टेशन पर इस प्रकार की जल सेवा उन्हें यात्रा के दौरान बड़ी राहत प्रदान करती है, विशेषकर दोपहर की तपती धूप में।

यह जल सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और इसी प्रकार सेवा, समर्पण एवं मानवता की मिसाल पेश करता रहेगा।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular