नारी शक्ति के सम्मान में उतरी भाजपा: नारी वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के घेराव में फूंका पुतला
https://youtu.be/aBP6Yog6dOw?si=xyZRz_o-RSujYp7W
बिलासपुर/बेलतरा नारी वंदन अधिनियम को लेकर राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने अधिनियम के विरोध में विपक्ष के नकारात्मक रुख को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में बेल्तरा विधानसभा के राजकिशोर नगर चौक पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विशाल रैली निकाली गई और विपक्ष का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।
विपक्ष पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की ग्रामीण महामंत्री अंकिता शुक्ला ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने वाला ‘नारी वंदन अधिनियम’ एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष इसमें रोड़े अटकाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की दोहरी राजनीति को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
वहीं मंडल अध्यक्ष सुनीता साहू ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर है। विपक्ष द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार और विरोध के जवाब में आज की यह रैली महिलाओं की एकजुटता का प्रतीक है।
बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़

राजकिशोर नगर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की शक्ति देखने को मिली। पुतला दहन के दौरान विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस आयोजन में महिला मोर्चा के साथ-साथ युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रमुख उपस्थिति:
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ता और क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में नारी वंदन अधिनियम का समर्थन किया और विपक्ष की भूमिका की निंदा की



