Homeस्वास्थविधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ,...

विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ, डॉ. आकांक्षा झा की सक्रिय भूमिका से राजकिशोर नगर बना मॉडल स्वास्थ्य केंद्र

विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ

डॉ. आकांक्षा झा की सक्रिय भूमिका से राजकिशोर नगर बना मॉडल स्वास्थ्य केंद्र


बिलासपुर।
राष्ट्रीय पोलियो नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजकिशोर नगर, बिलासपुर में 21 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है।
विधायक सुशांत शुक्ला ने किया अभियान का शुभारंभ
अभियान का शुभारंभ आज 21 दिसंबर 2025 को बेलतरा विधायक आदरणीय श्री सुशांत शुक्ला जी के मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि
“पोलियो उन्मूलन भारत की ऐतिहासिक स्वास्थ्य उपलब्धि है। इसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए अभिभावकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।”
उन्होंने सभी माता-पिता से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो ड्रॉप्स पिलवाएं।


डॉ. आकांक्षा झा के कुशल नेतृत्व में सुदृढ़ व्यवस्थाएं
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजकिशोर नगर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आकांक्षा झा ने अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी विभागीय इकाइयों के समन्वय से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी क्षेत्र और कोई भी बच्चा अभियान से छूटे नहीं।
डॉ. झा ने बताया कि—
घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा रही है
क्षेत्र में पर्याप्त पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं
मितानिन, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि राजकिशोर नगर क्षेत्र को एक आदर्श मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित हो सके।


महापौर पूजा विधानी ने बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर महापौर बिलासपुर आदरणीय श्रीमती पूजा विधानी जी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान का समर्थन किया और स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना की।
जिले में 84 हजार से अधिक बच्चों को कवर करने का लक्ष्य
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गढेवाल ने बताया कि—
जिला बिलासपुर में कुल 84,807 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य
1,23,352 घरों तक पहुंच सुनिश्चित
राजकिशोर नगर क्षेत्र में 14,502 बच्चे एवं 22,495 घर अभियान के अंतर्गत शामिल
उन्होंने बताया कि ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों, जिला अस्पताल, सिम्स (CIMS), प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पोलियो टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में
शहरी खंड चिकित्साधिकारी डॉ. रक्षित जोगी
जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री प्युली मजुमदार
शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. टार्ज़न आदिले
राजकिशोर नगर क्षेत्र के वार्ड 51 पार्षद प्रितेश सोनी
स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ
उपस्थित रहा।
पोलियो उन्मूलन की दिशा में सशक्त कदम
गौरतलब है कि राष्ट्रीय पोलियो नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत भारत में वर्ष 1995 में की गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से चल रहे इस अभियान का उद्देश्य 5 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित करना है।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular