HomeजिलाCM का अपमान… छत्तीसगढ़ का अपमान! युवा मोर्चा सड़कों पर!

CM का अपमान… छत्तीसगढ़ का अपमान! युवा मोर्चा सड़कों पर!

CM का अपमान… छत्तीसगढ़ का अपमान! युवा मोर्चा सड़कों पर!
बिलासपुर।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के फोटो के साथ किए गए अमर्यादित कृत्य के तीव्र विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सिविल लाइन थाने पहुंचा और दोषियों पर FIR सहित कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

आज जिला कांग्रेस कमेटी के प्रदर्शन के दौरान एक निंदनीय व लोकतंत्र विरोधी कृत्य सामने आया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के फोटो पर चप्पल से हमला कर अपमानजनक व्यवहार किया।
इस घटना को छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता, संवैधानिक गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताते हुए भाजयुमो ने इसे अराजक मानसिकता का उदाहरण कहा।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र देवांगन ने कहा कि कांग्रेस पहले भी आदिवासी समाज का अपमान करती रही है—महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को “राष्ट्र पत्नी” कहकर अपमानित किया गया था। अब एक बार फिर आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की साफ-सुथरी छवि और सुशासन को पचा न पाने के कारण उनकी जाति/समुदाय को लक्षित कर घृणित कृत्य किया गया है।

भाजयुमो की मांग—

दोषियों की तुरंत पहचान,

वीडियो/फोटो के आधार पर FIR,

और कानून अनुसार कठोरतम कार्रवाई।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, पर अराजकता, अभद्रता और संवैधानिक पद का अपमान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं।

घेराव में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
निखिल केशरवानी जिलाध्यक्ष भाजयुमो, गौरी गुप्ता प्रदेश मंत्री, अनमोल झा प्रदेश पदाधिकारी, राहुल सराफ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, तथा
रितेश अग्रवाल, ऋषभ चतुर्वेदी, सन्नी केशरी, धनंजय गोस्वामी, मोनू रजक, वैभव गुप्ता, महर्षि वाजपेयी, नितिन छाबड़ा, आशीष तिवारी, निक्कू चौबे, अशोक राजपूत, राम सचदेव, अलोक पटेल, सुजीत पांडेय, आयुष शर्मा, प्रकाश साहू, शिवम जायसवाल, विक्रम सिंह, डंकेश्वर यादव, धन्नू डंसेना, भूपेश तिवारी, तुलेश पटेल
सहित सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular