Homeजिलाकुरुद S.D.O.P. रागनी मिश्रा को मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार

कुरुद S.D.O.P. रागनी मिश्रा को मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार

एस.टी. वर्ग के 50 से अधिक प्रकरणों का समय पर निराकरण, नशा मुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को किया जागरूक

कुरुद S.D.O.P. रागनी मिश्रा को मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार

एस.टी. वर्ग के 50 से अधिक प्रकरणों का समय पर निराकरण, नशा मुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को किया जागरूक

कुरुद। ग्राम उर्तूम निवासी शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता भूपेन्द्र गौरहा की बहु तथा कुरुद S.D.O.P. श्रीमती रागनी मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुरस्कार से नवाज़ा गया।

श्रीमती मिश्रा ने अपने कार्यकाल में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 50 से अधिक प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया, जिनमें से 15 प्रकरणों में पीड़ितों को 7 से 15 दिनों के भीतर राहत उपलब्ध कराई गई। उन्होंने एस.टी. वर्ग के लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने और उनमें जागरूकता लाने हेतु विशेष अभियान चलाया।

इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाकर समय-समय पर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान रायपुर में उनके परिजन बंशीलाल गौरहा, दिनेश गौरहा, श्रीमती दिया गौरहा, श्रीमती मंजू जगदीश निभा और यशवर्धन जितेंद्र गौरहा भी उपस्थित रहे और उनका उत्साहवर्धन किया।

यह सम्मान न केवल कुरुद पुलिस विभाग बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular