*भारतीय जनता पार्टी बेलतरा विधानसभा द्वारा *एक पेड़ मॉं के नाम* कार्यक्रम का किया गयाआयोजन
कार्यक्रम में ,बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला ने लगाया पेड़
इस आयोजन में
मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बुथ अध्यक्ष, एवंआम नागरिको के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी जेस्ट- श्रेष्ट कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दी,

आयोजन में उपस्थित विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 13000 पेड़ लगाने का लक्ष्य हैं
एक पेड़ मां के नाम” केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक भाव है — वह भावना जो हमें मां से जोड़ती है, प्रकृति से जोड़ती है, और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जोड़ती है।
, पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए नए पेड़ों को लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान में पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान की कड़ी में आज हमारे द्वारा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के चिंगराज पारा मुक्तिधाम में इस अभियान का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या नागरिक शामिल हुए

उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना सिर्फ पर्याप्त नहीं है पेड़ लगाने के साथ ही साथ उसकी सुरक्षा के जिम्मेदारी आम नागरिकों को भी लेना चाहिए इसी उद्देश्य की पूर्ति करने के लिए प्रारंभ में हमारे द्वारा नगर निगम क्षेत्र पंचायत क्षेत्र आदि में वृक्षारोपण किया जा रहा है जहां केस्थानीय लोग इनकी सुरक्षा पर ध्यान दे सकें इसके पश्चात सड़क के किनारे भी वृक्षारोपण किया जाएगा जिसकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, इस

आयोजन में मुख्य रूप से
प्रणव शर्मा, निखिल केशरवानी,एमआईसी सदस्य रुपाली गुप्ता, रेखा सूर्यवंशी जोन अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष पवन कश्यप,सीता सिंग, शैलेश गोरख, पार्षद जय वाधवानी, प्रितेश सोनी, मनोरमा यादव,कुंदन दीवान, आदित्य पांडेय, रमेश kashyp, राजेन्द्र सिंग, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे,



