Homeजिलासेजेस लिंगियाडीह, बिलासपुर में मनाया गया शाला "प्रवेश उत्सव"कक्षा 1 से 10...

सेजेस लिंगियाडीह, बिलासपुर में मनाया गया शाला “प्रवेश उत्सव”कक्षा 1 से 10 तक “निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों ” का किया गया वितरण,

सेजेस लिंगियाडीह, बिलासपुर में मनाया गया शाला “प्रवेश उत्सव”
कक्षा 1 से 10 तक “निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों ” का किया गया वितरण,

सेजेस लिंगियाडीह, बिलासपुर में शाला “प्रवेश उत्सव” के साथ कक्षा 1 से 10 तक “निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों ” का वितरण शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री श्याम बाबू साहू ,विधायक प्रतिनिधि श्री विवेक तिवारी, भारतीय जनता पार्टी मंडल कोषाध्यक्ष आदित्य पांडे सदस्य रमेश कश्यप पुनीत साहू एवं अभिभावकगण की उपस्थिति में किया गया | मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ| वास्तव में आज इस कार्यक्रम के द्वारा अधिकारिक तौर पर नये सत्र का शुभारंभ हुआ| नयी पुस्तकों को प्राप्त करते समय छात्र-छात्राओं के चेहरे की चमक देखते ही बनती थी |

विधायक प्रतिनिधि विवेक तिवारी ने कहा की स्कूल एक ऐसा स्थान है जहाँ हम पढ़ते हैं, खेलते हैं, और अच्छे इंसान बनना सीखते हैं।
यहाँ गुरुजन हमें ज्ञान देते हैं, और दोस्त हमें साथ निभाना सिखाते हैं।


प्राचार्य डॉ. एम. के. मिश्रा ने कहा “पढ़ाई प्रारंभ करने से पूर्व पहले चित्रों को देखें और कहानियों को पढ़ें ” तभी पुस्तकों के प्रति लगाव होगा|अध्यक्ष महोदय एवं विधायक प्रतिनिधि ने पुस्तकों के साज संभाल के साथ पढ़ाई पर जोर दिया|

कार्यक्रम का संचालन निहारिका तिवारी एवं कुमकुम झा ने किया| धन्यवाद ज्ञापन शैलेंद्र शर्मा ने किया | कार्यक्रम में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विभाग के प्रधान पाठक श्री गौरव मंगरुलकर, शैलेंद्र शर्मा सहित समस्त शाला परिवार उपस्थित रहा |

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular