Homeराजनितिपेशीराम जायसवाल बने भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश सह–संयोजक

पेशीराम जायसवाल बने भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश सह–संयोजक

पेशीराम जायसवाल बने भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश सह–संयोजक

बिलासपुर। छात्र राजनीति से सक्रिय एवं संगठन के समर्पित कार्यकर्ता पेशी राम जायसवाल को भाजपा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए आरटीआई प्रकोष्ठ का प्रदेश सह–संयोजक नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं,साथियो और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

नियुक्ति के बाद अपनी प्रतिक्रिया में पेशी राम जायसवाल ने कहा, “प्रदेश नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। छात्र जीवन से ही मैं पार्टी की विचारधारा और संगठन विस्तार में सक्रिय रहा हूं। प्रदेश स्तर पर सह–संयोजक के रूप में कार्य करना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

उन्होंने आगे कहा,
“इस अवसर पर मैं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा हमारे क्षेत्रीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उनके मार्गदर्शन और विश्वास ने मुझे संगठन के प्रति और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी है। मेरी नियुक्ति से बेलतरा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। मैं संगठन के हर आदेश और दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प करता हूं।”

स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।


RELATED ARTICLES

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular