Homeराजनितिअनमोल झा को सरगुजा संभाग में नगरी निकाय की जिम्मेदारी

अनमोल झा को सरगुजा संभाग में नगरी निकाय की जिम्मेदारी


अनमोल झा को सरगुजा संभाग में नगरी निकाय की जिम्मेदारी

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन ने संगठनात्मक विस्तार एवं नगरीय निकायों में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर के भाजपा नेता अनमोल झा को सरगुजा संभाग के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का संभाग प्रभारी नियुक्त किया है।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी नियुक्ति के पश्चात बिलासपुर सहित सरगुजा संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।  पूर्व में प्रदेश युवामोर्चा में कई महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन कर की चुके अनमोल झा पर एक फिर से बड़ी दायित्व सौंप कर उन पर विश्वास व्यक्त किया कि अनमोल झा अपने संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रिय कार्यशैली से संभाग में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।


अपनी नियुक्ति पर अनमोल झा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा नगरीय निकायों में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular