विधायक सुशांत शुक्ला ने दी बेलतरा को 3.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
आधी आबादी का सम्मान: महिला जनप्रतिनिधियों के हाथों संपन्न हुआ विकास कार्यों का भूमिपूजन

बिलासपुर।
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं को विस्तार देते हुए विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने साइंस कॉलेज क्षेत्र में 369.01 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलापूजन किया। कार्यक्रम की सबसे विशेष कड़ी विधायक की वह पहल रही, जिसमें उन्होंने नारी शक्ति का सम्मान करते हुए महिला जनप्रतिनिधियों के कर-कमलों से विकास कार्यों की आधारशिला रखवाई।
प्रमुख विकास कार्य एक नजर में:
सड़क निर्माण: साइंस कॉलेज सीपत रोड से शनिचरी रपटा तक 334.02 लाख रुपये की लागत से सुगम यातायात के लिए सड़क निर्माण।

व्यायामशाला: युवाओं के स्वास्थ्य और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए साइंस कॉलेज के समीप 20 लाख रुपये का आधुनिक व्यायामशाला भवन।
सांस्कृतिक भवन: वार्ड क्रमांक 58 काली मंदिर चौक (4.99 लाख) और खमतराई के भक्तमाता कर्मा नगर (10 लाख) में सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु भवनों का निर्माण।

जनता की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता: सुशांत शुक्ला
इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि, “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू के मार्गदर्शन में बेलतरा की तस्वीर बदल रही है। हमारा लक्ष्य केवल कंक्रीट का ढांचा खड़ा करना नहीं, बल्कि आमजन के जीवन को सुगम बनाना है। सड़क, स्वास्थ्य और संस्कृति को जोड़ने वाले ये कार्य बेलतरा को विकास के नए सोपान पर ले जाएंगे।”
उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है, इसीलिए आज का यह शुभ कार्य उन्हीं के हाथों संपन्न हुआ है।
गरिमामयी उपस्थिति:

कार्यक्रम में बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, एमआईसी सदस्य श्री तिलक साहू, बंधू मौर्य, रेखा ओमप्रकाश पांडेय, रुपाली अनिल गुप्ता, रेखा सूर्यवंशी, मनोरमा विजय यादव, कमला पुरुषोत्तम पटेल, जय वाधवानी, प्रितेश सोनी, अमित मिश्रा, रमेश पटेल, हेमंत मरकाम, मंडल अध्यक्ष मोनू रत्नाकर श्रीवास, पवन कश्यप, शैलेष गोरख, सीता सिंह, विवेक तिवारी, कमल पटेल, त्रिदेव रजक, ऋषभ चतुर्वेदी, अंकिता शुक्ला, सोनम ध्रुव, सुनीता साहू, रिंकू सिंह, किरण सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




