Homeबड़ी खबरेडिजिटल साक्षरता महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा हथियार: संतोषी दीवान​भाजपा महिला मोर्चा...

डिजिटल साक्षरता महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा हथियार: संतोषी दीवान​भाजपा महिला मोर्चा का डिजिटल प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन की बहनों ने सीखे सोशल मीडिया संचालन के गुर

डिजिटल साक्षरता महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा हथियार: संतोषी दीवान
​भाजपा महिला मोर्चा का डिजिटल प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन की बहनों ने सीखे सोशल मीडिया संचालन के गुर
​बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के तहत भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण महिला मोर्चा द्वारा महिला कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में संगठन की बहनों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर जोर दिया गया।


​कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती संतोषी दीवान तथा जिला बिलासपुर ग्रामीण की सह प्रभारी श्रीमती प्रियंका गिरी ने महिला कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने सोशल मीडिया संचालन, संगठनात्मक गतिविधियों के ऑनलाइन प्रचार-प्रसार और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल मंचों के जरिए आम जनता तक पहुंचाने के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल साक्षरता महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बन चुकी है।
​संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत करने का संकल्प
​कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नन्दनी साहू ने किया तथा अंत में उपस्थित जनों के प्रति आभार प्रदर्शन श्रीमती जूही वर्मा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण सत्र में महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और आगामी समय में संगठन के कार्यों को डिजिटल रूप से नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।
​ये रहीं उपस्थित:


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शैल भोई, एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती रेखा सूर्यवंशी, नन्दनी साहू, अंकिता शुक्ला, जूही वर्मा, रीना झा, अणिमा तिवारी, संगीता अग्रहरि, लाल कुँवर पटेल, पार्वती अनंत, रानी देवांगन, रानी साहू, सीता ठाकुर, रिंकू सहित जिला एवं मंडल की अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
​(यह जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी श्रीमती अणिमा तिवारी द्वारा दी गई।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular