Homeजिलासंकल्प पैनल की शानदार जीत, धनीराम यादव बने अध्यक्ष ✨जिला शारीरिक शिक्षा...

संकल्प पैनल की शानदार जीत, धनीराम यादव बने अध्यक्ष ✨जिला शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के चुनाव में सभी पदों पर संकल्प पैनल का कब्ज़ा

✨ संकल्प पैनल की शानदार जीत, धनीराम यादव बने अध्यक्ष ✨
जिला शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के चुनाव में सभी पदों पर संकल्प पैनल का कब्ज़ा

बिलासपुर। लाला लाजपत राय स्कूल में आयोजित जिला शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के निर्वाचन में संकल्प पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सभी चारों पदों पर विजय प्राप्त की।
अध्यक्ष पद पर धनीराम यादव को 64 मत मिले, जबकि आशीर्वाद पैनल के प्रत्याशी अमित मिश्रा को 26 मत प्राप्त हुए।
सचिव पद पर राकेश बाटवे ने 67 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी कृष्णा पटेल (23 मत) को पराजित किया।
कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार ने 68 मतों से जीत दर्ज की, जबकि कंचन आनंद को 22 मत मिले।
महिला प्रतिनिधि पद पर श्रीमती लीना शर्मा को 68 मत मिले, जबकि श्रीमती सुनीता चंद्रवंशी को 22 मत प्राप्त हुए।

कुल 106 मतदाताओं में से 91 ने मतदान किया। चुनाव में संकल्प पैनल और आशीर्वाद पैनल के कुल आठ उम्मीदवारों ने भाग लिया।

चुनाव प्रक्रिया को छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के रितेश सिंह, प्रदीप पांडे, जयप्रकाश मानिकपुरी और देव रुद्राकार की देखरेख में निर्विवाद एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

चुनाव परिणामों के बाद जिले के वरिष्ठ व्यायाम शिक्षकों एवं मातृशक्तियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय निर्वाचन 16 अक्टूबर 2025 को बिलासपुर में आयोजित होगा।

🟩 संकल्प पैनल विजयी टीम:
अध्यक्ष – धनीराम यादव
सचिव – राकेश बाटवे
कोषाध्यक्ष – प्रमोद कुमार
महिला प्रतिनिधि – श्रीमती लीना शर्मा

RELATED ARTICLES

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular