रायपुर में कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का प्रथम आगमन: AICC राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने साथियों संग किया भव्य स्वागत, हुई अहम राजनीतिक चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी महासचिव एवं सांसद श्री सुखदेव भगत के प्रथम रायपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बिलासपुर जिले सहित समूचे छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास ने अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ उनका आत्मीय व भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों पर सार्थक व विस्तृत चर्चा हुई।

स्वागत के इस गरिमामय अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
डॉ. चरण दास महंत (नेता प्रतिपक्ष)
दीपक बैज (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष)ताम्रध्वज साहू ,रविंद्र चौबे,मोहन मरकाम अमरजीत भगतडॉ. शिव डहरियाअमितेश शुक्ल
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे प्रमुख सहयोगी व कार्यकर्ता:
त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में स्वागत करने पहुंचे प्रमुख नेताओं में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, मनोज श्रीवास, पंडित जितेन्द्र शर्मा (जीतू), पवन सिंह ठाकुर, आयुष सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, राहुल गोरख, मुकेश अग्रवाल, हृदयेश कश्यप, कृष्णा श्रीवास, रवि बघेल, चरण सिंह राज, मंगल बाजपेई, कामरान खान, सुरेंद्र सिंह सैनी, शुभम श्रीवास एवं धर्मेंद्र सोनी सहित दर्जनों पदाधिकारी व निष्ठावान कार्यकर्ता शामिल रहे।
