Homeजीवन मंत्र​लोकतंत्र, रणनीति और राष्ट्र निर्माण का महामंच: बिलासपुर में 11-12 जुलाई को...

​लोकतंत्र, रणनीति और राष्ट्र निर्माण का महामंच: बिलासपुर में 11-12 जुलाई को सजेगी “इंकलाब युवा संसद 2026″​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दीं शुभकामनाएँ; पहली बार ‘शतरंज’ बनेगा युवाओं की रणनीतिक सोच का हिस्सा


​लोकतंत्र, रणनीति और राष्ट्र निर्माण का महामंच: बिलासपुर में 11-12 जुलाई को सजेगी “इंकलाब युवा संसद 2026”
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दीं शुभकामनाएँ; पहली बार ‘शतरंज’ बनेगा युवाओं की रणनीतिक सोच का हिस्सा

​बिलासपुर। जीवन संस्कार सेवा समिति द्वारा आगामी 11 एवं 12 जुलाई 2026 को बिलासपुर में “इंकलाब युवा संसद 2026” का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक प्रणाली की गहन समझ प्रदान करने, उनके नेतृत्व कौशल को विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय एवं सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा

रहा है।
​विविध समितियाँ और पहली बार ‘शतरंज’ का समावेश
​इस आयोजन के अंतर्गत युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए कई महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया गया है, जिनमें शामिल हैं:
​लोकसभा एवं विधानसभा
​यूनिसेफ (UNICEF) एवं यूएनजीए (UNGA)
​डीआईएसईसी (DISEC)
​आईपी (IP) एवं आईपीएल (IPL)
​महाभारत (ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विमर्श)
​विशेष आकर्षण: इस वर्ष पहली बार इस मंच पर शतरंज को शामिल किया गया है। समिति का मानना है कि यह खेल युवाओं में तार्किक क्षमता, रणनीतिक सोच और त्वरित निर्णय लेने की दक्षता को सुदृढ़ करने में बेहद सहायक सिद्ध होगा।


​तैयारियों में जुटी टीम
​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए जीवन संस्कार सेवा समिति के सदस्य मोहनीश, अमीषा, प्रवीण स्वामी, विराज श्री, आयुष सहित संपूर्ण टीम दिन-रात सतत प्रयासरत है। शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने भी समिति की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक मंच बताया है।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular