Homeबड़ी खबरे​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जयंती: जिला कार्यालय में भाजपाइयों...

​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जयंती: जिला कार्यालय में भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण

​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गैजयंती: जिला कार्यालय में भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण
​बिलासपुर (ग्रामीण)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर बिलासपुर ग्रामीण भाजपा द्वारा जिला कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


​देश के लिए डॉ. मुखर्जी का बलिदान अतुलनीय: एस के,मनहर
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री एस,के मनहर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और राष्ट्रवाद पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए उन्होंने जो वैचारिक लड़ाई शुरू की थी, उसे आज साकार किया जा चुका है। उनका बलिदान हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।
​संगठन को मजबूत करना ही सच्ची श्रद्धांजलि: रेखा सूर्यवंशी व हरिओम कश्यप


इस अवसर पर रेखा सूर्यवंशी व मंडल अध्यक्ष हरि ओम कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जिस अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनसंघ की स्थापना की थी, आज भाजपा उसी पथ पर आगे बढ़ रही है। वहीं, मंडल अध्यक्ष हरिओम कश्यप ने कहा कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और ग्रामीण स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
​बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता
इस गरिमामय अवसर पर में मुख्य रूप से जोन अध्यक्षा रेखा सूर्यवंशी, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष शरद खैरवार, राकेश वर्मा शैलेश देवांगन,सोनू ठाकुर ,पांच राम साहू,नेपाल विश्वास,राजेश तिवारी,संतोष यादव ,संतोष दास, सहित ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular