Homeजिलासेवा, स्वच्छता एवं संस्कार अभियान के तहत भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण द्वारा मंदिर...

सेवा, स्वच्छता एवं संस्कार अभियान के तहत भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण द्वारा मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन,विधायक सुशांत शुक्ला सहित कार्यकर्ता हुए शामिल


सेवा, स्वच्छता एवं संस्कार अभियान के तहत भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण द्वारा मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण द्वारा जिला अंतर्गत तीनों विधानसभाओं में “सेवा, स्वच्छता एवं संस्कार अभियान” का आयोजन किया गया।


इसी क्रम में बेलतरा विधानसभा अंतर्गत राजकिशोर नगर चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जनजागरण का संदेश दिया। तत्पश्चात भगवान श्री हनुमान जी के चरणों में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ कर प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, विकास तथा जनकल्याण की कामना की गई।


इस अवसर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण के संस्कारों से प्रेरित संगठन हैं। इसी भावना के साथ युवा मोर्चा द्वारा सेवा, स्वच्छता एवं संस्कार अभियान के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है।


कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वैभव बैस,भाजपा जिला मंत्री प्रणव शर्मा,निखिल केशरवानी,अनमोल झा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी,पार्षद जय वाधवानी,अनीश धीवर,अंकुर सिंह,अभिषेक साव,यश गौरहा,लखन वाधवानी,सीता सिंह ठाकुर,विवेक यादव,हिमांश देवांगन,शिवराज साहू,शरद खैरवार,संदीप जायसवाल,नीलेश पाण्डेय,सृजन मिश्रा,प्रवीण यादव,बाबा देवांगन,सूरज दुबे,वैभव टाह,मयंक शर्मा,हरीश साहू,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता साहू ,प्रीतम साहू अजय रजक,मनोज यादव,शिवा कटारिया,अनुराग उपाध्याय,विमर्श तिवारी,प्रफुल्ल साहू,चीकू,मयंक,सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular