Homeजिलाविश्व महिला दिवस पर बलरामपुर में महिलाओं का किया गया सम्मान,...

विश्व महिला दिवस पर बलरामपुर में महिलाओं का किया गया सम्मान, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल, संवाददाता आनंद कुमार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम
लोकेशन बलरामपुर
संवाददाता आनंद कुमार

विश्व महिला दिवस कार्यक्रम अंतर्गत बलरामपुर के ऑटोटोरियम भवन में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज एवं विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ी महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजलन कर प्रारंभ किया गया एवं महिला स्वयं सहायता समूह के दीदियों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं नृत्य के माध्यम से आए हुए सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए हुए हुए महिलाओं का स्वागत किया गया कार्यक्रम स्थल में बिहान के दीदियों के द्वारा स्टाल पर महिलाएं के द्वारा लोकल व्यंजन एवं अन्य सामग्री का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज के द्वारा महिलाओं को संदेश दिया गया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं

। महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। वहीं जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चरवा ने कहा कि महिलाएं शिक्षा, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं।

Previous article
Next article
spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular