
आर्यन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन
बिलासपुर। राजकिशोर नगर स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संचालिका प्रणिता पटेल एवं लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर किया। राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण शामिल थे स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताएं और नाटक प्रस्तुत किए, जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद ताज़ा कर दी। । विद्यालय प्रबंधन ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग को याद करते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्य निभाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में संचालिका प्रणिता पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “आज का दिन हमें स्वतंत्रता के महत्व के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।”
विद्यार्थियों से देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया और कहा कि “देश की प्रगति में युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।”



