Homeबड़ी खबरेसराफा एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी रहे मुख्य...

सराफा एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी रहे मुख्य अतिथि,स्वतंत्रता दिवस पर सराफा परिवार एकजुट, देशसेवा का लिया संकल्प


सराफा एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी रहे मुख्य अतिथि,
स्वतंत्रता दिवस पर सराफा परिवार एकजुट, देशसेवा का लिया संकल्प,
बिलासपुर। हर्षोल्लास और देशभक्ति के उमंग के साथ सराफा एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी शामिल हुए।

सुबह ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूरे परिसर में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे गूंज उठे। सदस्यों और उनके परिवारों ने देशभक्ति गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत कर माहौल को देशरंग में रंग दिया।

मुख्य अतिथि कमल सोनी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश की आज़ादी लाखों बलिदानों का परिणाम है, जिसे बनाए रखने के लिए हर नागरिक को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने सर्राफा व्यापारियों से भी समाज सेवा और राष्ट्रहित में योगदान बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। अंत में सभी ने एकता, भाईचारा और देशसेवा का संकल्प लिया।


spot_img
RELATED ARTICLES
spot_img

[the_ad id="752"]

[the_ad id="754"]

[the_ad id="886"]

[the_ad id="756"]

[the_ad id="1867"]

Most Popular