बिलासपुर सराफा संघ का सर्वसम्मति से निर्णय
कमल सोनी पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

बिलासपुर। बिलासपुर सराफा व्यापारी संघ की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए श्री कमल सोनी को एक बार फिर संघ का अध्यक्ष चुना गया।
सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने कमल सोनी के अब तक के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, व्यापारी हितों की रक्षा और संगठन की एकजुटता को देखते हुए उन पर पुनः विश्वास जताया।

संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि श्री सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, आपसी सहयोग और सराफा व्यवसाय के विकास के लिए प्रभावी कदम उठाए जाते रहेंगे।

संघ के सदस्यों ने कहा की
हम सबको विश्वास है कि कमल सोनी ज़ी के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों की एकता और प्रगति का मार्ग और मजबूत होगा।



