जिला खनिज न्यास शासी परिषद के सदस्य बने जय वाधवानी
कहा, जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सरकार संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का करेंगे प्रयास

बिलासपुर, वार्ड 50के पार्षद व भारतीय जनता पार्टी के निष्ट्वान कार्यकर्ता जय वाधवानी को बिलासपुर जिला खनिजा न्यास की शासी परिषद में सदस्य के रूप में नामित किया गया। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन की ओर से की गई है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला व भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। अपनी नियुक्ति पर जय ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान की बात है और वे खनिज प्रभावित क्षेत्रों के सर्वांगीण व सतत विकास हेतु पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सरकार संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जय की इस नियुक्ति से क्षेत्र में विकास ‘को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं साथ ही कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह देखने को मिला,,,



